छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों ने 16 नक्सलियों को किया ढेर, 2 जवान जख्मी, DRG-CRPF ने मिलकर ऑपरेशन को दिया अंजाम

मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में हुई, जहां सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

Encounter breaks out in Sukma: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 माओवादियों को मार गिराया है। इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 माओवादियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

Naxalites in Sukma

सुकमा में 16 नक्सली ढेर

16 नक्सली ढेर

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अभी तक 16 माओवादियों का शव बरामद किया है। इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा खोजी अभियान जारी है। अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं सुकमा एसपी ने कहा कि सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है। मौके के लिए डीआरजी और सीआरपीएफ का अतिरिक्त बल भेजा गया है।

End of Feed