Jammu-Kashmir: सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, रियासी में फंसे 2 से 3 आतंकी

Encounter breaks out in Reasi: जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। खुफिया सूत्रों से मिले इनपुट के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश शुरू की, इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई।

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी की जानकारी सामने आई है। रियासी में मुठभेड़ हो रही है। विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने पर आज दोपहर 12 बजे के करीब अभियान शुरू किया गया। आतंकियों के बारे में मिली जानकारी के बाद बाद शुरू हुई तलाश अभियान के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Terrorist Attacks in Jammu

फाइल फोटो।

दो से तीन आतंकवादी के फंसे होने की आशंका

पुलिस ने बताया कि थाना चस्साना के शिकारी इलाके में संपर्क स्थापित हो गया है। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार 2-3 आतंकवादी फंसे हुए हैं।

End of Feed