Electoral Bonds: क्या चुनावी बॉन्ड की जांच के लिए SIT का होगा गठन? 22 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Electoral Bonds: चुनावी बॉन्ड का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कॉरपोरेट और राजनीतिक दलों के बीच लेन-देन की एसआईटी जांच होगी या नहीं ये सवाल अभी बरकरार है। SIT जांच की मांग वाली याचिका पर 22 जुलाई को अदालत में सुनवाई होगी। आपको बताते हैं कि आखिर ये मामला क्या है।

Supreme Court on Electoral Bonds: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह 22 जुलाई को उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिनमें कॉरपोरेट और राजनीतिक दलों के बीच चुनावी बॉन्ड के जरिए चंदे के कथित मामलों की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की गई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई सोमवार को करेगी, क्योंकि अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था।

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट।

सुप्रीम कोर्ट में 22 जुलाई को होगी सुनवाई

एनजीओ कॉमन कॉज और सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (सीपीआईएल) द्वारा दायर याचिका में अधिकारियों को कई राजनीतिक दलों को शेल कंपनियों और घाटे में चल रही कंपनियों के वित्तपोषण के स्रोत (Sources of Funding) की जांच करने का निर्देश देने की मांग की गई थी, जैसा कि चुनावी बॉन्ड के आंकड़ों से पता चला है। याचिका में अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई है कि वे राजनीतिक दलों से वह राशि वसूल करें जो कंपनियों द्वारा इन दलों को बदले में दी गई है, क्योंकि यह अपराध की आय है।

End of Feed