5 राज्यों के चुनाव , विपक्ष के नैरेटिव पर BJP का मंथन, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की तय होगी रणनीति

बैठक का एक प्रमुख एजेंडा पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां होंगी। पार्टी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और राज्यों में राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के तरीकों पर चर्चा करेगी। इसके साथ ही विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों और नैरेटिव का जवाब देने की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

BJP Meetings: दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्यालय में गुरुवार को संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों को लेकर दो अहम बैठकें हो रही हैं। इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और विपक्ष के नैरेटिव का मुकाबला करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। बीजेपी मुख्यालय में एक ओर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिवों की अहम बैठक भी आयोजित की जा रही है। इन बैठकों को पार्टी की आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

bjp meeting

विपक्ष के नैरेटिव पर BJP का मंथन।

हेमांग जोशी की अध्यक्षता में युवा मोर्चा की बैठक

बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी कर रहे हैं। बैठक में युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों, युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

End of Feed