शरद पवार की पार्टी को मिला नया चुनाव चिह्न, 'तुतारी' होगा NCP-शरद पवार गुट का सिंबल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 11:57 PM IST

NCP-Sharadchandra Pawar Party New Symbol: एनसीपी शरद पवार गुट को नया चुनाव चिह्न अलॉट किया गया है। अब पार्टी का नया सिंबल में 'तुरहा बजाते हुए एक आदमी' होगा। मराठी भाषा में इसे तुतारी कहा जाता है।

NCP-Sharadchandra Pawar Party New Symbol: लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग की ओर से एनसीपी शरद पवार गुट को नया चुनाव चिह्न अलॉट किया गया है। अब पार्टी का नया सिंबल में 'तुरहा बजाते हुए एक आदमी' होगा। मराठी भाषा में इसे तुतारी कहा जाता है। शरद पवार की पार्टी अब एनसीपी शरदचंद्र पवार के नाम से जानी जाएगी। चुनाव आयेाग की ओर से सिंबल मिलने के बाद पार्टी की ओर से कहा गया है कि हमारे लिए यह गर्व की बात है।

sharad Pawar Party Symbol allotted

शरद पवार की पार्टी को मिला नया चुनाव चिह्न

बता दें, इससे पहले चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली एनसीपी माना था और पार्टी का मूल चुनाव चिह्न अजित गुट को सौंप दिया था, जिसके बाद शरद पवार गुट को नया सिंबल सौंप गया है। दरअसल, यह सब तब हुआ जब अजित पवार अपने चाचा शरद पवार की पार्टी के विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए, जिसके बाद एनसीपी में टूट पड़ गई।

End of Feed