Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को बंपर जीत मिली। गठबंधन के साथी बेहद खुश हैं। मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर स्थिति बहुत जल्द साफ हो जाएगी। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्रवासियों का आभार जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं का शुक्रिया अदा किया है। कहा-नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने उनका बखूबी साथ निभाया और मेरे बुरे समय में मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। सीएम पद के लिए उनके नाम की पेशकश नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी को सिरे खारिज किया। उन्होंने कहा वे हमेशा महाराष्ट्र के हित के लिए काम करते रहेंगे। हम मिलकर काम करने वाले हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि बीजेपी जिसे चाहे उसे सीएम बना सकती है। उन्हें हर फैसला मंजूर है।
एकनाथ शिंदे
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने सीएम पद के लिए चल खींचतान पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा-वे कोई स्पीड ब्रेकर नहीं हैं। कहा पीएम मोदी की हर बात उन्हें मंजूर है। भारतीय जनता पार्टी अपना मुख्यमंत्री तय कर सकती है। नए सीएम के लिए महायुति गठबंधन का धर्म निभाएंगे। पीएम मोदी और शाह को मेरा पूर्ण समर्थन है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला मुख्यमंत्री का चेहरा देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) हो सकते हैं।
मैंने कभी खुद को सीएम नहीं माना-शिंदे
उन्होंने कहा कि मैंने अपने आप को कभी सीएम नहीं समझा। मैंने आम आदमी बनकर कार्य किया। मैंने कभी खुद को सीएम नहीं माना। ढाई साल में हमने खूब काम किया। मुख्यमंत्री का मतलब कॉमन मैन होता है। मैंने यही सोचकर काम किया। हमें लोगों के लिए काम करना चाहिए। मुझे पीएम मोदी का हमेशा साथ मिला। महाराष्ट्र में प्रगति की रफ्तार को हमने बढ़ाया। महाराष्ट्र की लाडली बहनों का मैं लाडला भाई हूं। हमारी सरकार में लाडली बहनें खुश हैं। हम अपने गठबंधन के साथ मिलकर काम करने वाले लोग हैं। राज्य में हमारी सरकार के बाद हमारी लोकप्रियता बढ़ी है। मैंने हमेशा महाराष्ट्र की जनता के लिए काम किया है। कुछ लोग चमचा लेकर जन्मे हैं उन्हें गरीबों का दर्द कहां समझ आएगा।
एकनाथ शिंदे ने कहा- चुनाव हुए और उसकी नतीजे आए, हमारे काम की बदौलत ऐतिहासिक नतीजा आया। मैं सबका लाडला भाई हूं। बहनों ने मुझे याद रखा और मेरी रक्षा की। मुझे हर चीज का पता है। कोई नाराज है कोई कहां गया ये मत पूछिएगा। बड़ी जीत है, जो ऐतिहासिक है। हम मिलकर काम करने वाले लोग हैं, हमने जी-तोड़ मेहनत की है। हमने जो भी काम किया है, वो मन से किया है। मेरा काम महाराष्ट्र की जनता के लिए होगा।
