महाराष्ट्र : अचानक अपने गांव सतारा के लिए निकल गए एकनाथ शिंदे, महायुति की बैठक हुई रद्द

Mahayuti Meeting called off : मुंबई में शुक्रवार को होने वाली महायुति की बैठक रद्द हो गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक से अपने गांव के लिए रवाना हो गए। शिंदे का गांव सतारा जिले में पड़ता है। समझा जाता है कि इस बैठक में सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों और उनके विभागों के बारे में चर्चा होनी थी।

Mahayuti Meeting called off : मुंबई में शुक्रवार को होने वाली महायुति की बैठक रद्द हो गई। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक से सतारा जिले स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए। समझा जाता है कि इस बैठक में सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों और उनके विभागों के बारे में चर्चा होनी थी लेकिन शिंदे की गैरमौजूदगी की वजह से यह बैठक टालनी पड़ी है। बता दें कि गुरुवार रात दिल्ली में शिंदे, देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार की गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मैराथन बैठक हुई। शुक्रवार सुबह तीनों नेता दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए। लेकिन महायुति की प्रस्तावित बैठक की जगह शिंदे का अपने गांव चले जाना, कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है।

Eknath Shinde

मुंबई में महायुति की बैठक टली।

मुंबई रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बात की

इससे पहले शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे. पी. नड्डा के साथ उनकी ‘अच्छी और सकारात्मक’ बातचीत हुई। शिंदे ने मुंबई रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला ‘एक या दो दिन में’ राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में किया जाएगा। शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने राज्य में सत्ता साझेदारी समझौते पर बातचीत के लिए बृहस्पतिवार रात यहां शाह और नड्डा से मुलाकात की थी।

End of Feed