Chhattisgarh: सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, बीजापुर जिले में आठ माओवादी ढेर; सीएम विष्णु देव साय ने सराहा

Bijapur छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में आठ माओवादी ढेर हो गए। जानकारी के अनुसार माओवादियों ने शनिवार को सुबह 8.30 बजे सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। रिपोर्ट में पढ़िए सारी जानकारी।

Eight Maoists Killed in an Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में आठ माओवादियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।

CM Vishnu Deo Sai on Naxal Killed in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को सराहा।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ माओवादियों को मार गिराया

सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान आठ माओवादियों को मार गिराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को गंगालूर में माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन के सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के दल को माओवादी विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।

End of Feed