WhatsApp पर शेयरों के भाव बढ़ाने का खेल, ED की 6 शहरों में छापेमारी; 200 करोड़ रुपये के ट्रेडिंग अकाउंट फ्रीज

ED के मुंबई जोनल ऑफिस-I ने 16 अक्टूबर 2026 को मुंबई, नासिक, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत और भावनगर में कुल 29 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई R M Drip and Sprinklers Systems Ltd और R&B Denims Ltd के शेयरों में कथित तौर पर किए गए 'पंप एंड डंप' खेल की जांच के तहत की गई है।

ED ने शेयर बाजार में कथित हेरफेर और निवेशकों को गुमराह करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ED के मुंबई जोनल ऑफिस-I ने 16 अक्टूबर 2026 को मुंबई, नासिक, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत और भावनगर में कुल 29 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई R M Drip and Sprinklers Systems Ltd और R&B Denims Ltd के शेयरों में कथित तौर पर किए गए 'पंप एंड डंप' खेल की जांच के तहत की गई है। ED ने आरोपियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं के करीब 200 करोड़ रुपये के ट्रेडिंग अकाउंट फ्रीज किए हैं। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और संपत्तियों से जुड़े कागजात भी जब्त किए गए।

प्रवर्तन निदेशालय

प्रवर्तन निदेशालय

पहले सस्ते में शेयर खरीदे, फिर बढ़ाए गए भाव

ED की जांच के मुताबिक, अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच दोनों कंपनियों ने चुनिंदा लोगों और संस्थाओं को 3.5 करोड़ से ज्यादा शेयर और कन्वर्टिबल वारंट जारी किए थे। जांच में सामने आया कि इन शेयरों और वारंट को हासिल करने के लिए इस्तेमाल की गई रकम का बड़ा हिस्सा आपस में जुड़े लोगों, कंपनियों और कर्ज देने वालों के एक सीमित समूह से आया था। आरोप है कि इसके बाद कई महीनों तक इन कंपनियों के शेयरों के भाव धीरे-धीरे बढ़ाए गए। इस दौरान शेयरों का बड़ा हिस्सा उन्हीं लोगों के पास बना रहा, जिन्हें पहले कम कीमत पर शेयर या वारंट मिले थे।

End of Feed