Ashok Mittal ED Raid: ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल (Ashok Mittal) के घर और उनकी यूनिवर्सिटी में छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। खास बात यह है कि हाल ही में उन्हें राघव चड्डा (Raghav Chadha) की जगह राज्यसभा में डिप्टी लीडर (ED Raid AAP) बनाया गया था। इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भाजपा पंजाब चुनाव की तैयारी में लगी है और इसी वजह से इस तरह की कार्रवाई हो रही है। उन्होंने इसे “टिपिकल मोदी स्टाइल” भी बताया।
AAP सांसद अशोक मित्तल के घर ED की रेड (Photo: PTI)
“हम वो पत्ते नहीं हैं जो टूटकर गिर जाएं"
भगवंत मान ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी पार्टी दबाव में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि “हम वो पत्ते नहीं हैं जो टूटकर गिर जाएं, आंधियों को अपनी औकात में रहना चाहिए।” फिलहाल ED की इस कार्रवाई को लेकर जांच जारी है और आधिकारिक तौर पर छापेमारी के कारणों का पूरा खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।
मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी-केजरीवाल
वहीं पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने एक्स पर भगवंत मान के पोस्ट रीपोस्ट करते हुए लिखा: "मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।"
