बड़े काफिले के साथ पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे ED के अधिकारी, क्या गिरफ्तार होंगे CM?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2024, 01:43 PM IST

Hemant Soren News : सूत्रों का कहना है कि ईडी की टीम के साथ सीआईएसएफ के जवान भी हैं। सीएम आवास में पहुंचने के बाद ईडी के अधिकारियों ने सीएम से पूछताछ शुरू कर दी है। सोरेन मंगलवार को दिल्ली से रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद उन्होंने अपने विधायकों के साथ बैठक की।

Hemant Soren : जमीन घोटाले से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर हैं। मामले में उनसे पूछताछ करने के लिए बुधवार को ईडी के अधिकारियों की एक बड़ी टीम उनके आवास पहुंची। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम बुधवार दोपहर एक बजे कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची। ईडी के अधिकारी और कर्मचारी दस वाहनों में सवार होकर सीएम आवास पहुंचे हैं।

ed

मनीलॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ करने पहुंचे ईडी के अधिकारी।

ईडी की टीम के साथ सीआईएसएफ के जवान भी हैं। सीएम आवास में पहुंचने के बाद ईडी के अधिकारियों ने सीएम से पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी ने कुछ दिनों पहले सोरेन को पेश होने के लिए 10वां समन जारी किया था। यह पता चलने पर कि हेमंत दिल्ली आए हैं, ईडी के अधिकारी गत सोमवार को उनके इस आवास पहुंचे लेकिन अधिकारियों के पहुंचने से पहले झारखंड के सीएम वहां से निकल चुके थे।

End of Feed