बिहार में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर तेजस्वी यादव के तथ्यों को ECI ने बताया भ्रामक, चुनाव आयोग ने शेयर किया फैक्ट चैक

Bihar Assembly Election: बिहार में ECI द्वारा विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2025 चलाया जा रहा है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कुछ फैक्ट्स साझा करते हुए इस अभियान पर सवाल उठाए थे। हालांकि, ईसीआई ने तेजस्वी के दावों के खंडन के तौर पर फैक्ट चेक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Bihar Assembly Election: बिहार में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा ‘विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2025’ चलाया जा रहा है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कुछ फैक्ट्स साझा करते हुए इस अभियान पर सवाल उठाए थे। हालांकि, ईसीआई ने तेजस्वी के दावों के खंडन के तौर पर फैक्ट चेक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें निर्वाचन आयोग ने तेजस्वी यादव की पोस्ट में शेयर किए गए तथ्यों को गलत बताया है।

चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने शेयर किया फैक्ट चैक, तेजस्वी यादव के तथ्यों को बताया भ्रामक

भारत निर्वाचन आयोग ने तेजस्वी यादव के बयान का फैक्ट चेक किया और बताया कि उनकी पोस्ट में किया गया दावा भ्रामक है। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय जनता दल ने स्वयं एसआईआर के काम के लिए 47504 बूथ लेवल एजेंट्स अप्वॉइंट किए हैं, जो कि एसआईआर के लिए जमीनी स्तर पर तत्परता से कार्य कर रहे हैं। एसआईआर सुचारू रूप से चल रहा है, कुल 4 करोड़ (50 प्रतिशत) के करीब फॉर्म अभी तक कलेक्ट किए जा चुके हैं।

End of Feed