LIVE

Earthquake in Delhi: फिर कांप उठी धरती, अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र; जानें अपडेट

Earthquake in Delhi: फिर कांप उठी धरती, अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र; जानें अपडेट
Earthquake in Delhi: फिर कांप उठी धरती, अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र; जानें अपडेट

Earthquake in Delhi: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में ये झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग इमारतों से बाहर निकल गए।

JAN 11, 2024 15:30 IST

लाहौर, इस्लामाबाद में भूकंप के तेज झटके

पाकिस्तान के मीडिया संस्थान जिओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में लोगों को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।
JAN 11, 2024 15:29 IST

फिर कांप उठी दिल्ली, बढ़ रही है चिंता

हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर सिस्मिक जोन 4 में है। जो भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है।
JAN 11, 2024 15:28 IST

उत्तर भारत में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

JAN 11, 2024 15:26 IST

फिलहाल किसी तरह के जान-माल की खबर नहीं

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक अभी कहीं से किसी तरह के जान-माल की खबर नहीं है। अभी विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग इमारतों से बाहर निकल गए।
JAN 11, 2024 15:25 IST

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश क्षेत्र

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश क्षेत्र में जमीन के अंदर 192 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है।
JAN 11, 2024 15:24 IST

हल्के भूकंप के झटके किए गए महसूस

दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
JAN 11, 2024 15:24 IST

Earthquake Live: भूकंप से कांप उठा पाकिस्तान

पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भी भूकंप के झटके आए हैं। भूकंप के ये झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए।
JAN 11, 2024 15:23 IST

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली एनसीआर में भूकंप

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके 2 बजकर 50 मिनट में महसूस किए गए।