बढ़ाई गई एस जयशंकर की सुरक्षा, अब बुलेटप्रूफ कार भी रहेगी सिक्योरिटी का हिस्सा - सूत्र

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच यह फैसला लिया गया है।

S Jaishankar’s Security Upgraded: सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की मौजूदा जेड-श्रेणी सुरक्षा में एक बुलेटप्रूफ कार जोड़कर उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी है। जयशंकर को 33 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कमांडो की एक टीम द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती है, जो चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। इसके अलावा, दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास के आसपास सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।

S Jaishankar

एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई गई

ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैसला

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच यह फैसला लिया गया है। भारत में सुरक्षा का तीसरा सबसे उच्च स्तर जेड-श्रेणी की सुरक्षा में 22 कर्मी होते हैं, जिनमें 4 से 6 एनएसजी कमांडो, स्थानीय पुलिस और कम से कम एक बुलेटप्रूफ वाहन शामिल होता है। इसमें एस्कॉर्ट वाहन भी शामिल हैं।

End of Feed