Train Accident in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली से आज एक ट्रेन एक्सीडेंट की घटना सामने आई है। जहां एक मालगाड़ी गर्डर से टकरा गई। भारी लोडिंग के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इसमें कोई जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन हादसे के कारण रेलवे का ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हो गई हैं।
आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा
ये भी पढ़ें - पंजाब पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया अमृतसर ग्रेनेड हमले का मामला, एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्य आरोपी
अनकापल्ली से विशाखापट्टनम जा रही थी ट्रेन
जानकारी के मुताबिक यह मालगाड़ी अनकापल्ली से विशाखापट्टनम जा रही थी। इसी दौरान भारी लोड़िंग के कारण मालगाड़ी की टक्कर गर्डर से हो गई। जिस कारण ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और यह ट्रेन अनकापल्ली के पास रुक गई।
ट्रेन सेवाओं पर पड़ा असर
इस हादसे के बाद ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण अनकापल्ली और विशाखापट्टनम के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थाई रूप से बाधित हो गई। हालांकि ट्रेनें बिना किसी बड़ी रुकावट के दूसरे रेलवे ट्रैक से गुजर रही हैं।
