जम्मू, जैसलमेर, पठानकोट सहित 26 जगहों पर घुसे पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने आसमान में ही मार गिराए, यहां फुल ब्लैकआउट

पाकिस्तान ने आज भी जम्मू-पंजाब सहित कई जगहो पर ड्रोन अटैक किया है। लेकिन भारतीय एयर डिफेंस ने सभी ड्रोन आसमान में ही मार गिराए हैं। पाकिस्तान ने कल के पैटर्न पर ही हमला शुरू किया है।

Drones Neutralised in Jammu And Pathankot: पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में ड्रोन भेजना शुक्रवार को जारी रखा और सेना ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए। सेना ने कहा कि ड्रोन बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लक्की नाला में देखे गए। इसमें कहा गया है, उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में भुज तक, अंतरराष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं। इसमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन भी शामिल हैं। सेना ने कहा, इन स्थानों में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति पर कड़ी और निरंतर नजर रखी जा रही है और जहां भी आवश्यक हो, त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Pak drone

पाकिस्तान के ड्रोन हुए नाकाम

रात होते ही पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमावर्ती इलाकों में हिमाकत करते हुए ड्रोन अटैक शुरू कर दिए हैं। भारत ने भी इसका जवाब देते हुए इन्हें मार गिराना शुरू कर दिया। हमलों के चलते जम्मू, जैसलमेर, राजौरी सहित कई जगहों पर ब्लैकआउट किया गया है। लेकिन भारतीय एयर डिफेंस ने सभी ड्रोन आसमान में ही मार गिराए हैं। पाकिस्तान ने कल के पैटर्न पर ही हमला शुरू किया। भारतीय सेना भी इनका करारा जवाब देते हुए आसमान में ही इन्हें ढेर कर रही है।

End of Feed