लेजर हथियार से लैस हुआ अपना देश, DRDO का टेस्ट सफल, चुनिंदा देशों में शामिल हुआ भारत

​​डीआरडीओ के हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज सेंटर, हैदराबाद द्वारा एमके-II(ए) लेजर-निर्देशित ऊर्जा हथियार (डीईडब्ल्यू) प्रणाली विकसित की गई है। इसके अलावा एलआरडीई, आईआरडीई, डीएलआरएल कई शैक्षणिक संस्थान और भारतीय उद्योगों ने भी इसमें योगदान दिया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने राष्ट्रीय ओपन एयर रेंज (एनओएआर), कुरनूल में एमके-II(ए) लेजर-निर्देशित ऊर्जा हथियार (डीईडब्ल्यू) प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। इस सफलता के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास उच्च-शक्ति लेजर-डीईडब्ल्यू तकनीक है।

drdo

डीआरडीओ ने क‍िया अत्याधुनिक लेजर प्रणाली का सफल परीक्षण (फोटो- DRDO)

End of Feed