कोलकाता: महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के आरोपी संजय रॉय की डीएनए मैपिंग कराएगी पुलिस, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा

महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में और घटना की मजिस्ट्रेट जांच की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर, प्रशिक्षु और परास्नातक प्रशिक्षु डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को लगातार चौथे दिन जारी है। हड़ताल के कारण अस्पतालों में सेवाएं बाधित हैं और मरीज परेशान हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता: महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के आरोपी की डीएनए मैपिंग कराएगी पुलिस
  • कोलकाता पुलिस ने तीन जूनियर डॉक्टरों और एक हाउस स्टाफ को तलब किया
  • डॉक्टरों की लगातार चौथे दिन भी हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन जारी है, मरीज परेशान

RG Kar Medical College Rape and Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय की डीएनए मैपिंग कराए जाएगी। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या में एक से अधिक लोग शामिल थे या नहीं, यह निर्धारित करने के लिए आरोपी संजय के डीएनए नमूने का पीड़ित के शरीर से एकत्र किए गए वीर्य से मिलान किया जाएगा। पुलिस इस मामले में जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है, वहीं छात्रों का आक्रोश और विरोध-प्रदर्शन भी लगातार बढ़ रहा है।

Woman Doctor rape murder case kolkata

महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामला

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा

वहीं, कोलकाता में महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने इस्तीफा दे दिया है। डॉ. संदीप घोष ने न सिर्फ आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पद से बल्कि सरकारी सेवा से भी इस्तीफा दे दिया है। वहीं, कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार ने तीन जूनियर डॉक्टरों और एक हाउस स्टाफ को तलब किया है। ये घटना वाली रात ड्यूटी पर थे। इस मामले ने न सिर्फ कोलकाता और प. बंगाल बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पीड़ित डॉक्टर के समर्थन में कई शहरों के अस्पतालों में डॉक्टरों ने हड़ताल का भी ऐलान किया है।

End of Feed