क्या हमारे पास इतना EVM है कि एक साथ चुनाव हो सके? वन नेशन-वन इलेक्शन पर बनी JPC की बैठक में प्रियंका गांधी ने पूछे सवाल

सरकार ने 'एक देश-एक चुनाव' को अमली जामा पहनाने के लिए दो विधेयक लोकसभा में पेश किए थे। इनमें 129वां संविधान संशोधन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 शामिल हैं।

'एक देश-एक चुनाव' से जुड़े विधेयकों की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की तीसरी बैठक मंगलवार को संसद भवन परिसर में हुई। इस मीटिंग में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हमारे पास इतने ईवीएम हैं कि देश में एक साथ चुनाव हो सके? प्रियंका गांधी के अलावा और कई विशेषज्ञों ने इस योजा पर अपनी राय रखी और कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित, विधि आयोग के पूर्व अध्यक्ष ऋतुराज अवस्थी सहित चार कानूनी विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी।

End of Feed