आतंकियों के पास इतना समय नहीं कि धर्म पूछ कर मारे, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के अजब बोल, सीएम फडणवीस बोले- मूर्खतापूर्ण बयान

कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों के पास इतना समय कहां होता है कि वह मारने वाले के कान में जाकर पूछे कि तुम हिन्दू हो या फिर मुसलमान। इस पूरे मामले में कई बातें हैं, लोग अलग-अलग बातें बता रहे हैं।

Congress Leader's Remark On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकी घटना पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का कहना है कि आतंकियों के पास इतना समय नहीं कि वह धर्म पूछकर मारे। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो आतंकी घटना हुई इसकी जिम्मेदारी तो सरकार को लेनी चाहिए। 26 पर्यटकों की जान गई। वहां पर सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं थी? आतंकी घुस कर पर्यटकों को मार देते हैं। इसे लेकर खुफिया विभाग क्या कर रहा था। यह सब सरकार की विफलता है। इन सब चीजों पर सरकार बात नहीं करती है। अगर उन्हें बात करनी है तो सिर्फ यह कि धर्म पूछकर आतंकियों ने पर्यटकों को मारा।

vijay wadettiwar

विजय वडेट्टीवार का अजब बयान

आतंकियों के पास इतना समय कहां होता है...

कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों के पास इतना समय कहां होता है कि वह मारने वाले के कान में जाकर पूछे कि तुम हिन्दू हो या फिर मुसलमान। इस पूरे मामले में कई बातें हैं, लोग अलग-अलग बातें बता रहे हैं। भिन्न-भिन्न प्रकार की बातें हो रही हैं। आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता है। आतंकियों ने देश पर हमला किया है और इसलिए उन्हें पकड़कर कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए। पूरे देश की आज यही भावना है। लेकिन, तरह-तरह की बातें कर मूल मुद्दों से भटकाना गलत है।

End of Feed