CRPF से मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तानी महिला से की शादी, अदालत में दूंगा चुनौती...बर्खास्त जवान का दावा

अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बर (CRPF) से उसके मामले पर फिर से विचार करने की अपील की और दावा किया कि उसने नियमों के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी की थीं और कुछ भी गलत नहीं किया है।

Dismissed CRPF Jawan: पाकिस्तानी महिला से शादी की बात छिपाने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किए जाने के एक दिन बाद सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद ने रविवार को कहा कि पिछले साल बल मुख्यालय से अनुमति मिलने के करीब एक महीने बाद ही उसने अपनी ममेरी बहन से शादी की थी। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जम्मू के घरोत्रा क्षेत्र के निवासी अहमद ने कहा कि उसकी शादी दोनों परिवारों ने तय की थी और वह अपनी बर्खास्तगी को अदालत में चुनौती देगा।

CRPF jawan ahmad

बर्खास्त CRPF जवान अहमद और उसकी पत्नी

मोदी-शाह से की अपील

अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बर (CRPF) से उसके मामले पर फिर से विचार करने की अपील की और दावा किया कि उसने नियमों के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी की थीं और कुछ भी गलत नहीं किया है। सीआरपीएफ ने अहमद को पाकिस्तानी महिला मीनल खान के साथ शादी की बात छिपाने के लिए बर्खास्त कर दिया है और कहा है कि उसका कृत्य राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक है।

End of Feed