अकासा एयर के दो निदेशकों को छह महीने के लिए निलंबित करने का आदेश, DGCA का सख्त एक्शन

DGCA ने 27 दिसंबर के अपने आदेश में कहा कि एयरलाइन के दो वरिष्ठ अधिकारी, जिसमें राकेश झुनझुनवाला परिवार की हिस्सेदारी है, नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं।

Akasa Air: विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने पायलटों के प्रशिक्षण में कथित खामियों के लिए शुक्रवार को अकासा एयर के संचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक को छह महीने के लिए निलंबित करने का आदेश दिया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 27 दिसंबर के अपने आदेश में कहा कि एयरलाइन के दो वरिष्ठ अधिकारी, जिसमें राकेश झुनझुनवाला परिवार की हिस्सेदारी है, नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं।

Akasa Air

अकासा एयर पर कार्रवाई

डीजीसीए द्वारा 15 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक पाए जाने के बाद अकासा एयर (Akasa Air) के संचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक को निलंबित कर दिया गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अपने आदेश में एयरलाइन को दोनों पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों को नामांकित करने की भी सलाह दी।

End of Feed