“ कांग्रेस में राहुल को हटाने की चल रही पूरी तैयारी", महाराष्ट्र सीएम फडणवीस का Rahul Gandhi को लेकर बड़ा दावा

Devendra Fadnavis on Rahul Gandhi Statement:: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कांग्रेस में उन्हें हटाने का माहौल बन रहा है।

Devendra Fadnavis on Rahul Gandhi Statement: नागपुर में रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के अंदर ही राहुल गांधी को हटाने की चर्चा चल रही है, क्योंकि वह पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। फडणवीस ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी इस समय अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Devendra Fadnavis on rahul gandhi statement

राहुल के बयान पर फडणवीस का पलटवार (Photo: PTI)

राहुल गांधी ने RSS पर उठाए थे सवाल

उनके मुताबिक, लगातार चुनावी हार के कारण उनके नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी पार्टी के अंदर चल रही समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। दरअसल, इससे पहले राहुल गांधी ने आरएसएस (Rashtriya Swayamsevak Sangh) और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि इन संगठनों का मुख्य उद्देश्य संविधान को कमजोर करना है। राहुल गांधी के अनुसार, अगर संविधान नहीं रहेगा तो देश की पहचान भी खत्म हो जाएगी। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि देश में सभी लोगों को बराबरी का अधिकार मिले। इसलिए वे संविधान को खत्म करने की सोच रखते हैं।

End of Feed