देवेंद्र फडणवीस का नाम महाराष्ट्र के CM पद के लिए तय; भाजपा नेता ने कर दिया ये बड़ा दावा

Maharashtra CM Face: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा? इसके लिए नाम तय हो चुका है। खुद भाजपा के नेता ने ये दावा किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। समाचार एजेंसी ने ये दावा भाजपा नेता के हवाले से किया है।

Devendra Fadnavis for CM of Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार रात को बताया कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक दो या तीन दिसंबर को होगी।

Devendra Fadnavis Profile

देवेंद्र फडणवीस ही बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री?

मुंबई के आजाद मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने कहा है कि नयी महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल होंगे। फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल कुछ दिनों का था। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में फडणवीस उपमुख्यमंत्री थे।

End of Feed