चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो अब चंद्रयान 4 और चंद्रयान 5 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके डिजाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है। सरकार की मंजूरी मिलते ही इसपर काम शुरू हो जाएगा। चंद्रयान 4 को इसरो 2028 में लॉन्च करने की तैयारी में है।
चंद्रयान 3 की सफलता के बाद आगे के मिशन में जुटा इसरो
ये भी पढ़ें- ISRO: इसरो ने जारी किया गगनयान के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो, वर्कआउट और तैयारी देख खड़े हो जाएंये रोंगटे
चंद्रयान 4 मिशन
चंद्रयान-4 मिशन में चंद्रमा की सतह पर सहजता से उपकरण उतारने के बाद पृथ्वी के इस उपग्रह की चट्टानों और मिट्टी को धरती पर लाना, चंद्रमा से एक अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित करना, चंद्रमा की कक्षा में अंतरिक्ष ‘डॉकिंग’ प्रयोग का प्रदर्शन करना और नमूनों को वापस लाना शामिल है। सोमनाथ ने यहां अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और इंडियन स्पेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पास चांद पर जाने के लिए कई मिशन हैं। चंद्रयान-3 मिशन पूरा हो चुका है। अब चंद्रयान 4 और 5 का डिजाइन तैयार हो चुका है और हम सरकार से मंजूरी मांग रहे हैं।’’
अगले पांच साल में कितनी लॉन्चिंग
सोमनाथ ने यह भी कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी अगले पांच वर्षों में 70 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने की योजना बना रही है, जिसमें सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा के लिए उपग्रहों का एक समूह भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इन 70 उपग्रहों में ‘नाविक’ क्षेत्रीय दिशा सूचक प्रणाली के लिए चार उपग्रह शामिल हैं जो अवस्थिति निर्धारण, दिशा सूचना सेवा प्रदान करेंगे। साथ ही, इनसैट 4डी मौसम उपग्रह, रिसोर्ससैट श्रृंखला के उपग्रह, रिमोट सेंसिंग और उच्च रिजोल्यूशन इमेजिंग के लिए कार्टोसैट उपग्रह शामिल हैं।
