32 बुलडोजर, 50 डंपर और 200 से ज्यादा मजदूर... तुर्कमान गेट पर आधी रात क्या हुआ? पढ़ें 'पथराव कांड' की पूरी कहानी

Delhi Turkman Gate Bulldozer Action: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान मंगलवार देर रात तनाव फैल गया। एमसीडी की बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में भीड़ ने पथराव किया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हुए और हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की गई थी, जबकि मस्जिद समिति ने जमीन पर अपना दावा जताया है। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और मलबा हटाने का काम जारी है।

Delhi Turkman Gate Bulldozer Action: दिल्ली के तुर्कमान गेट पर मंगलवार देर रात जबरदस्त हंगामा हुआ। दरअसल, बुलडोजर एक्शन के दौरान अवैध अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान लोगों ने सड़क पर उतरकर पथराव किया। बता दें कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई फैज-ए-इलाही मस्जिद (Faiz-e-ilahi) के आसपास हुई।

turkman gate voilence

तुर्कमान गेट पर मंगलवार देर रात जबरदस्त हंगामा हुआ। (फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

अवैध दुकानें और दूसरे निर्माण हटाने के लिए देर रात 30 से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे। इसी बीच बड़ी तादाद में लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर इस कार्रवाई का विरोध किया। विरोध करने वालों में रामपुर के समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिब्बुलाह नदवी भी थे। लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई और पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

End of Feed