Delhi Pollution: दिल्ली की हवा सबसे जहरीली, दुनिया के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर राजधानी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 6, 2023, 03:13 PM IST

आईक्यू एयर के मुताबिक, इस वक्त दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। टॉप-10 प्रदूषित शहरों की सूची में भारत के दो और शहर कोलकाता और मुंबई भी हैं।

Delhi Pollution: दिल्ली इस वक्त जानलेवा प्रदूषण से जूझ रही है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि इसे दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर का तमगा मिल चुका है। एक्यूआई (AQI) के मामले में दिल्ली दुनिया का नंबर वन शहर बन चुका है। आईक्यू एयर (IQAir) के मुताबिक, इस वक्त दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। टॉप-10 प्रदूषित शहरों की सूची में भारत के दो और शहर कोलकाता और मुंबई भी हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 10 बडे़ शहर जो प्रदूषण के मामले में अव्वल हैं।

Delhi pollution

दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण

दिल्ली का एक्यूआई 429 पहुंचा

प्रदूषण के मामले में नंबर वन पायदान पर दिल्ली है जहां एक्यूआई 429 पहुंच गया है। दिल्ली के कई इलाकों में यह इससे भी अधिक पहुंच चुका है। दूसरे नंबर पर पड़ोसी पाकिस्तान का लाहौर शहर है, यहां एक्यूआई 378 है। तीसरे नंबर पर कोलकाता है जहां एक्यूआई 182 है। चौथे नंबर पर मुंबई है जिसका एक्यूआई 178 है।

End of Feed