दिवाली पर घर जाने को गजब की मारामारी! दिल्ली से पटना का टिकट 15 हजार से अधिक का, यूं किराया छू रहा आसमान

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 11, 2023, 10:01 PM IST

Delhi to Patna Flight Fare: दिवाली के दिन दिल्ली से मुंबई रूट का प्लेन टिकट लगभग सात हजार रुपए का नजर आया। इंडिगो का किराया 6917 रुपए, विस्तारा का 6935 रुपए और एयर इंडिया का 8009 रुपए था।

Delhi to Patna Flight Fare: दिवाली पर घर जाने के लिए जो मारामारी अब तक हमें भारतीय रेलवे में देखने को मिलती रही है, अब कुछ वैसा ही आलम फ्लाइट्स के मामले में भी हो चला है। ऐसा इसलिए, क्योंकि भीड़ के साथ इस बार दीपावली के दिन नई दिल्ली से अलग-अलग शहरों के लिए हवाई सफर का किराया भी आसमान छूता नजर आया। रविवार (12 नवंबर, 2023) के दिन का दिल्ली से पटना (बिहार की राजधानी) का हवाई टिकट 15 हजार रुपए से अधिक का था।

flight

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

'मेक माई ट्रिप' पोर्टल पर शनिवार रात तक (खबर लिखे जाने तक) इस रूट (दिल्ली-पटना) का नॉन स्टॉप फ्लाइट का टिकट 15, 823 रुपए (इंडिगो) का था, जबकि विस्तारा के प्लेन का टिकट 19, 237 और स्पाइसजेट का किराया 20, 679 रुपए था।

End of Feed