CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस, 'लहरा दो तिरंगा' मार्च ना निकालने की हिदायत, थमाया नोटिस

Lehra Do Tiranga Protest CP Central Park: कनॉट प्लेस में प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस उनके आवास पर पहुंची है।

Abhijeet Dipke Delhi Police Notice: राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल और सुरक्षा व्यवस्था उस समय और तेज हो गई जब दिल्ली पुलिस की टीम CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के रानी झांसी रोड स्थित आवास पर जा पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने दिपके को एक आधिकारिक नोटिस जारी कर प्रस्तावित विरोध मार्च निकालने से रोक दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने अभिजीत को बताया है कि सेंट्रल पार्क कोई प्रोटेस्ट साइट नहीं है इसलिए अपने आप समर्थकों के साथ यहां नहीं आ सकते, अगर आपके समर्थक यहां पर किसी तरीके का लाउडस्पीकर या कोई भी ऐसी प्रदर्शन की सामग्री लेकर पहुंचते हैं तो उन्हें वहां हिरासत में लिया जाएगा।

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस, 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले थमाया नोटिस, गिरफ्तारी की आशंका

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस, 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले थमाया नोटिस, गिरफ्तारी की आशंका

नोटिस में लिखा गया है कि CP में धारा 163 लगी है। तिरंगा यात्रा के लिए NDMC की परमिशन नहीं है। फिर भी अगर आप CP जाते हैं तो ये BNSS 163 का उल्लंघन है। ऐसा करने पर कानूनी एक्शन लिया जाएगा।'

End of Feed