दिल्ली में बढ़ाई गई इजराइली दूतावास की सुरक्षा, राजदूत के आवास पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 10, 2023, 07:20 AM IST

Israeli Embassy: दिल्ली स्थित दूतावास के साथ-साथ इजराइली राजदूत के आवास और चाबड़ हाउस पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यहां अतिरिक्त पुलिस वाहन तैनात किए गए हैं। यह फैसला हमास-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर लिया गया है।

Israeli Embassy: इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग के बाद दुनिया के कई मुल्कों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कहीं लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ जगहों पर इजराइल के सपोर्ट में नारेबाजी हो रही है। इन सबके बीच भारत ने पहले ही दिन से अपना रुख साफ कर दिया है। भारत ने कहा है कि वह इस कठिन परिस्थिति में इजराइल के साथ खड़ा है।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई इजराइली दूतावास की सुरक्षा (फाइल फोटो)

हालांकि, एक दिन पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फिलिस्तीन के समर्थन में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने इजराइली दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली स्थित दूतावास के साथ-साथ इजराइल के राजदूत के आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। एक अधिकारी ने बताया, यह फैसला हमला-इजराइल जंग के मद्देनजर लिया गया है।

End of Feed