चलो संसद' मार्च में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस की हाई-लेवल बैठकें, FRS तकनीक से पहचाने जाएंगे उपद्रवी, पढ़ें- पूरा मामला

CJP Parliament March Violence: दिल्ली में कॉजपा के 'चलो संसद' मार्च में हिंसा के बाद पुलिस का सख्त रुख। FRS तकनीक से उपद्रवियों की पहचान होगी। 118 पुलिसकर्मी घायल, 70 उपद्रवी हिरासत में।

Delhi Police FRS Action: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा/CJP) द्वारा आयोजित 'चलो संसद' मार्च के दौरान हुई भयंकर हिंसा, तोड़फोड़ और सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। सोमवार को दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए कई दौर की उच्चस्तरीय बैठकें कीं।

चलो संसद' मार्च में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस की हाई-लेवल बैठकें, FRS तकनीक से पहचाने जाएंगे उपद्रवी, पढ़ें- पूरा मामला

चलो संसद' मार्च में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस की हाई-लेवल बैठकें, FRS तकनीक से पहचाने जाएंगे उपद्रवी, पढ़ें- पूरा मामला (PTI Photo)

नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) कार्यालय में हुई बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों ने हिंसा की गहन जांच, सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का खाका तैयार किया है।

End of Feed