आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े मामले की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, जंतर-मंतर में जबरन घुसने का है आरोप

अदालत ने आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी है। उन्हें सबसे पहले 13 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आरोप है कि वे अन्य CJP कार्यकर्ताओं के साथ जंतर-मंतर में प्रवेश करने के लिए बंद गेट को पार कर गए थे।

सीईसी ज्ञानेश कुमार और एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध के क्रम में CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास द्वारा जंतर मंतर में अनधिकृत रूप से घुसने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच करेगी।

CJP activists Ashutosh Ranka and Saurav Das in custody (Photo/@abhijeet_dipke)

आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े मामले की जांच करेगी क्राइम ब्रांच (Photo/@abhijeet_dipke)

ये अपडेट तब सामने आया है जब पहले ही दोनों नेताओं को एसईएम कोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी है। उन्हें सबसे पहले 13 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आरोप है कि वे अन्य CJP कार्यकर्ताओं के साथ जंतर-मंतर में प्रवेश करने के लिए बंद गेट को पार कर गए थे। जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किए जाने के बाद वहां प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया था और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए थे। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।

End of Feed