Delhi-Mumbai Expressway: पीएम मोदी ने वडोदरा खंड को जनता के लिए खोला, दिल्ली की यात्रा अब मात्र 10 घंटे में होगी पूरी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 6, 2023, 01:56 PM IST

Delhi-Mumbai Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के वडोदरा खंड का उद्घाटन किया। अब दिल्ली-वडोदरा के बीच मात्र 10 घंटे में सड़क मार्ग से यात्रा कर पाएंगे।

Delhi-Mumbai Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के वडोदरा खंड का उद्घाटन किया। जिससे परियोजना जल्द पूरी होने की उम्मीद है। दिल्ली और वडोदरा के बीच यात्रा अब मात्र 10 घंटे में पूरी होगी। वडोदरा खंड जनता के लिए खोला जाने वाला पहला हिस्सा नहीं है। सोहना-दौसा के बीच 202 किमी का खंड और मध्य प्रदेश में 244 किमी का खंड भी चालू है। 1386 किमी लंबे कॉरिडोर के 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Delhi-Mumbai Expressway

Delhi-Mumbai Expressway का दिल्ली-वडोदरा खंड जनता के लिए खुला

एक बार यातायात के लिए पूरी तरह से चालू हो जाने पर यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई तक सड़क यात्रा के समय को 50 प्रतिशत कम करके करीब 12 घंटे कर देगी। वर्तमान में 24 घंटे तक का समय लगता है। यह परियोजना विभिन्न राज्यों से होकर गुजरती है। जिसमें हरियाणा में 79 किमी, राजस्थान में 373 किमी और मध्य प्रदेश में 244 किमी शामिल है।

End of Feed