दिल्ली की सड़कों पर केजरीवाल के मंत्रियों ने रातभर दी 'पहरेदारी', जानें क्या है ट्रकों के प्रवेश से जुड़ा माजरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2023, 07:13 AM IST

Delhi Ministers Inspects Trucks: देश की राजधानी में बढ़ता प्रदूषण इन दिनों सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। हालत सुधारने को लेकर सीएम केजरीवाल ने कई अहम फैसले किए, जिनमें दिल्ली में ट्रकों या भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, और वाहनों को लेकर कई नियम लागू किए गए हैं। नियमों का पालन कराने के लिए खुद केजरीवाल के मंत्री रातभर सड़कों पर घूमते रहे।

Delhi Pollution News: दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध का निरीक्षण करने के लिए केजरीवाल सरकार के मंत्री बीती रात सड़कों पर पहरेदारी देते नजर आए। कैलाश गहलोत, गोपाल राय, आतिशी और सौरभ भारद्वाज दिल्ली के बॉर्डर पर तैनात रहे और ट्रकों की एंट्री को रोकते रहे। अलग-अलग सीमा पर अलग-अलग मंत्रियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। दरअसल, इन दिनों देश की राजधानी गैस चेंबर में तब्दील होती नजर आ रही है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण ने दिल्लीवालों का जीना मुहाल कर रखा है।

Delhi Ministers Truck

दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने सीमा पर किया वाहन प्रतिबंध का निरीक्षण।

केजरीवाल ने मंत्रियों को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरूग्राम बॉर्डर पहुंचकर दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, "इस समय हम ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का दिल्ली में प्रवेश को मंजूरी नहीं दे सकते। इसी के चलते दिल्ली में ट्रकों पर बैन लगाया गया है। दूसरे राज्यों से कुछ ट्रक आ रहे हैं जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि दिल्ली में प्रदूषण के चलते ट्रकों पर बैन लगाया गया है या वे इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। लेकिन हम सब CM केजरीवाल के नेतृत्व में सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।"

End of Feed