तो ये Gen Z नहीं हैं...दिल्ली HC में सौरव-रांका पर सुनवाई, कहा- आपने बॉन्ड तोड़ा है, जंतर-मंतर गए

सौरभ दास और आशुतोष रांका ने SEM के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई थी। आज उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त हो रही है।

CJP Leaders Remand: दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर आज सुनवाई करने पर सहमति जताई, लेकिन राहत नहीं दी। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने साफ कहा कि आपने बॉन्ड तोड़ा है। डिनोटिफिकेशन के बाद बिना अनुमति जंतर-मंतर गए। बता दें कि सौरव और रांका ने SEM के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसके तहत उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई थी। आज उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त हो रही है।

Ranka and Das

सौरव दास और आशुतोष रांका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

हाई कोर्ट ने कहा, आपने बॉन्ड तोड़ा है

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा, आपने बॉन्ड तोड़ा है, आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बॉन्ड का उल्लंघन किया है। क्या बॉन्ड की शर्तों पर जोर देना इतना गैरकानूनी हो सकता है? डिनोटिफिकेशन के बाद बिना अनुमति जंतर-मंतर गए। डिनोटिफिकेशन को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, उस पर रोक नहीं लगी है। आप सबसे आगे रहते हैं, जब आप बैरिकेड तोड़ते हैं तो बड़ी संख्या में दूसरे लोगों के भी ऐसा करने की संभावना होती है।

End of Feed