सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली HC सख्त; केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी, अर्जेंसी समझते हुए कल ही होगी अगली सुनवाई

Sonam Wangchuk Hunger Strike Updates: दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को चिकित्सा सहायता देने और जरूरत पड़ने पर जबरन खाना खिलाने की याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया।

Sonam Wangchuk Delhi High Court PIL: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 17 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य और जीवन रक्षा को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बेहद कड़ा और संवेदनशील रुख अपनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को वांगचुक को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करने, जरूरत पड़ने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने और जीवन बचाने के लिए जरूरी होने पर 'जबरन भोजन' कराने के निर्देश देने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर दिया है।

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली HC में PIL, तुरंत अस्पताल ले जाने और जबरन भोजन देने की मांग, आज ही हो सकती है सुनवाई

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली HC में PIL, तुरंत अस्पताल ले जाने और जबरन भोजन देने की मांग, आज ही हो सकती है सुनवाई

इस मामले की गंभीरता और अर्जेंसी को समझते हुए अदालत ने किसी भी तरह की देरी न करते हुए कल ही (गुरुवार, 16 जुलाई) इस मामले की अगली सुनवाई तय की है।

End of Feed