Delhi Excise Policy Case: क्या अब ED के सामने पेश होंगे अरविंद केजरीवाल? मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7वां समन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 12:07 PM IST

Delhi News Today: दिल्ली के आबकारी नीति मामले में ईडी और केजरीवाल के बीच का घमासान जारी है। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 7वां समन जारी किया, उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में 26 फरवरी को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

ED Summon to Arvind Kejriwal: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सातवीं बार समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 26 फरवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

Arvind Kejriwal ED Notice

केजरीवाल को ईडी ने फिर भेजा नया समन।

आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को ईडी का फिर नया समन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी कर उनसे पूछताछ के लिए 26 फरवरी को उसके समक्ष पेश होने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियिम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत सातवां समन जारी करते हुए केजरीवाल की इस दलील को खारिज कर दिया कि उनकी पेशी के लिए नया नोटिस देना गलत है क्योंकि यह मामला एक स्थानीय अदालत के विचाराधीन है।

End of Feed