पूर्व अटॉर्नी जनरल का बदलेगा आशियाना! पत्नी ने Delhi के पॉश इलाके में खरीदा 160 करोड़ का आलीशान बंगला

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 30, 2023, 08:42 PM IST

Mukul Rohatgi wife's new bungalow: रोहतगी साल 2014-17 के बीच 12वें अटॉर्नी जनरल रहे थे और उन्हें आगे अपनी सेवाएं जारी रखने के लिए ऑफर किया गया था, मगर उन्होंने वैसा करने से इन्कार कर दिया था। मौजूदा समय में वह सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं।

Mukul Rohatgi wife's new bungalow: देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की पत्नी वसुधा रोहतगी ने एक बंगला खरीदा है, जिसकी फिलहाल खूब चर्चा हुई है। देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके यह प्रॉपर्टी उन्होंने गोल्फ लिंक्स इलाके में लिया है, जिसकी कीमत 160 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 2,160 स्क्वायर यार्ड में फैले इस आलीशान बंगले का प्लॉट एरिया 1806.35 स्क्वायर मीटर है, जबकि पूरी इमारत लगभग 1869.7 स्क्वायर मीटर का एरिया कवर करती है। ये जानकारियां देते हुए बिजनेस वेबसाइट 'मनी कंट्रोल' की एक रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया कि रोहतगी परिवार ने इस बंगले के लिए 6.4 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी चुकाई और इससे जुड़ी रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 24 फरवरी को पूरी हुई थी।

Mukul Rohatgi wife new bungalow, Vasudha Rohatgi new house

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

रोहतगी की पत्नी की ओर से इस बंगले के खरीदे जाने के बाद वह दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित इलाके में लक्जरी घर रखने के लिहाज से भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम के एक तरह से साथी बन गए हैं। सुब्रमण्यम ने उनसे पहले दिल्ली के सुंदर नगर इलाके में साल 2022 में 85 करोड़ रुपए का बंगला लिया था। रोहतगी साल 2014-17 के बीच 12वें अटॉर्नी जनरल रहे थे और उन्हें आगे अपनी सेवाएं जारी रखने के लिए ऑफर किया गया था, मगर उन्होंने वैसा करने से इन्कार कर दिया था। मौजूदा समय में वह सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं। वैसे, हाल ही में "रेटगेन" के संस्थापक भानु चोपड़ा ने दिल्ली के गोल्फ लिंक्स इलाके में 127.5 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा था, जो कि 850 स्क्वायर मीटर में फैला है।

End of Feed