AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को अदालत ने दिया झटका, 14 दिन की न्यायिक में भेजा

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को अदालत ने तगड़ा झटका देते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। धन शोधन के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया था।

Amanatullah Khan to 14-day Judicial Custody: दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली की एक अदालत ने धन शोधन के एक मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

AAP MLA Amanatullah Khan Arrested

अमानतुल्लाह खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत।

अमानतुल्लाह को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ईडी ने उन्हें 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत से सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया था। जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी।

End of Feed