Satyendar Jain Bail: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अलादत ने केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के बाद अब सत्येंद्र जैन भी जेल से बाहर आएंगे। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।
सत्येंद्र जैन को मिल गई जमानत
जमानत पर फैसला सुनाते हुए अदालत ने क्या कहा?
कोर्ट ने कहा कि सत्येंद्र जैन को लंबे समय तक कारावास का सामना करना पड़ा है। मुकदमा जल्द शुरू होने की संभावना नहीं है, पूरा होना तो दूर की बात है। सत्येंद्र जैन जमानत का हकदार है। कोर्ट ने कहा सत्येंद्र जैन मामले में गवाहों से संपर्क नहीं करेगे, मुकदमे को प्रभावित न करेगे, भारत से बाहर यात्रा नहीं करेंगे।
जमानत पर फैसला सुनते ही कोर्ट में मौजूद सत्येंद्र जैन की पत्नी रो पड़ीं।
आम आदमी पार्टी को लगातार मिल रही है गुड न्यूज
आम आदमी पार्टी और उनके दिग्गज नेताओं को पिछले कुछ समय से एक के बाद एक गुड न्यूज मिल रही है। जब केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन जेल में थे तो पार्टी को जरूर ये चिंता सता रही होगी कि AAP का भविष्य कैसा होगा? एक शराब कथित घोटाले की जद में सारे बड़े नेताओं के नाम आते चले गए। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री से लेकर, उपमुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद... सभी को जेल की हवा खानी पड़ी। हालांकि केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह जेल से बाहर आ चुके थे, और इंतजार था कि कब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत मिलेगी। अब उन्हें जमानत मिल गई है, लेकिन घोटाले का दाग अभी भी उनके दामन पर लगा हुआ है।
