LIVE
Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री, एलजी वीके सक्सेना ने दिलाई शपथ, 6 विधायक भी बने मंत्री
- शालीमार बाग से भारतीय जनता पार्टी विधायक रेखा गुप्ता ने ली सीएम पद की शपथ
- बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर लगी थी मुहर
- रेखा गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायकों ने भी ली मंत्रिपद की शपथ
- प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज बने मंत्री
FEB 20, 2025 13:02 IST
FEB 20, 2025 12:38 IST
6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
प्रवेश शर्मा, रविंद्र इंद्राज, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह ने ली मंत्रिपद की शपथ।
FEB 20, 2025 12:34 IST
बीजेपी की सत्ता में वापसी का प्रतीक
भाजपा की पहली विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह शपथ 26 साल के बाद दिल्ली में पार्टी की सत्ता में वापसी का प्रतीक है। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता और एनडीए के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। शालीमार बाग से विधायक 50 वर्षीय रेखा गुप्ता एनडीए के मुख्यमंत्रियों की टीम में एकमात्र महिला हैं।
FEB 20, 2025 12:30 IST
प्रवेश वर्मा सहित अन्य मंत्री ले रहे शपथ
रेखा गुप्ता ने ली सीएम पद की शपथ, अब प्रवेश वर्मा सहित अन्य मंत्री ले रहे हैं मंत्रिपद की शपथ
FEB 20, 2025 12:27 IST
रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली सीएम पद की शपथ
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली सीएम पद की शपथ, 6 मंत्री भी लेंगे शपथ
FEB 20, 2025 12:22 IST
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू सहित कई बड़े नेता रामलीला मैदान पहुंचे। कुछ देर में शपथ लेंगी रेखा गुप्ता।
FEB 20, 2025 12:03 IST
FEB 20, 2025 11:54 IST
FEB 20, 2025 11:23 IST
देश की दूसरी महिला सीएम होंगी रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता अब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल) के बाद देश में दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की पढ़ाई की है।
FEB 20, 2025 11:07 IST
प्रवेश वर्मा बोले, कोई नाराजगी नहीं
बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा बोले, किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं, बीजेपी ने मेरे पिता को सीएम बनाया था। पीएम मोदी का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, दिल्ली का विकास करेंगे, दिल्ली का विकास हमारी प्राथमिकता है। पूरी दिल्ली में खुशी का माहौल है।
FEB 20, 2025 10:41 IST
विजेंद्र गुप्ता बोले- सीएजी रिपोर्ट को सदन में पेश करवाऊंगा
भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर और मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी-स्पीकर बन सकते हैं। पार्टी द्वारा अपने नामांकन की पुष्टि करते हुए गुप्ता ने पीटीआई से कहा, मैं सबसे पहले पिछली आप सरकार द्वारा लंबित रखी गई सीएजी रिपोर्ट को सदन में पेश करवाऊंगा। रोहिणी से तीसरी बार विधायक बने गुप्ता ने अन्य भाजपा विधायकों के साथ मिलकर पहले भी अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आप सरकार अपने प्रदर्शन पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की 14 रिपोर्ट को सदन में पेश होने से रोक रही है। नवगठित आठवीं दिल्ली विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि विपक्षी आप के 22 विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सदन के सदस्य करते हैं।
FEB 20, 2025 10:14 IST
हनुमान मंदिर जा रही हैं रेखा गुप्ता
दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जा रही हैं।
FEB 20, 2025 09:39 IST
विजेंद्र गुप्ता बन सकते हैं स्पीकर
विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर और मोहन सिंह बिष्ट बन सकते हैं डिप्टी-स्पीकर
FEB 20, 2025 09:28 IST
25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
इस बीच, रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11.30 बजे होगा। प्रधानमंत्री मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों समेच लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
FEB 20, 2025 09:02 IST
27 साल बाद बीजेपी की वापसी
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन पर विराम लगाते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। रेखा गुप्ता ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया था। रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
FEB 20, 2025 08:50 IST
FEB 20, 2025 08:42 IST
कौन हैं रेखा गुप्ता
दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जुलाना में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की पढ़ाई की है।
FEB 20, 2025 08:41 IST
11 दिन बाद सीएम नाम का ऐलान
विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित होने के 11 दिन बाद यह घोषणा की गई है।
FEB 20, 2025 08:41 IST
पीएम मोदी रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। विशिष्ट मेहमानों समेत लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।
FEB 20, 2025 08:41 IST
रेखा गुप्ता के नाम पर लगी मुहर
दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। रेखा गुप्ता आज दोपहर रामलीला मैदान में दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।
