Delhi: ऐसा हुआ तो शिवराज और वसुंधरा बना लेंगे अपनी पार्टी, CM केजरीवाल ने कर दिया ये बड़ा दावा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2024, 06:49 AM IST

Delhi News Today: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि ईडी को रोक दें, पीएमएलए की धारा 45 खत्म कर दें तो शिवराज व वसुंधरा अपनी पार्टी बना लेंगे। इस बीच सूत्रों ने ये दावा किया है कि ‘AAP’ और कांग्रेस पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने पर सहमत हुए हैं।

Aam Aadmi Party: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को रोक दिया जाए और धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की धारा 45 को रद्द कर दिया जाए तो कोई भी नेता अपनी पार्टी बदलकर भाजपा में शामिल नहीं होगा तथा शिवराज सिंह चौहान एवं वसुंधरा राज जैसे भाजपा नेता खुद की पार्टी बना सकते हैं।

Arvind Kejriwal On Shivraj Singh Chouhan Vasundhara Raje

शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे पर केजरीवाल का बड़ा दावा।

क्या शिवराज सिंह और वसुंधरा राजे बनाएंगे अपनी पार्टी?

मध्य प्रदेश और राजस्थान में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने के बावजूद पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को नजरअंदाज कर दिया। केजरीवाल ने विपक्षी नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में कहा, 'आज, अगर ईडी को रोक दिया जाए और पीएमएलए की धारा 45 को समाप्त कर दिया जाए, तो भाजपा के आधे नेता पार्टी छोड़ देंगे।'

End of Feed