दिल्ली ब्लास्ट में जांच कहां तक पहुंची? NIA लेडी आतंकी डॉ शाहीन को ले गई अल-फलाह यूनिवर्सिटी, जानें- क्या निकलकर आया सामने

NIA की टीम सबसे पहले डॉक्टर शाहीन सईद को धौज गांव स्थित अल-फला मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची। टीम ने उसे उसी हॉस्टल बिल्डिंग में ले जाकर कमरे नंबर 22 में प्रवेश कराया, जहां वह रहती थी। शाहीन से जांच एजेंसी ने सभी प्रकार की जानकारी ली, जैसे कि वह वहां दिनभर क्या करती थी, कौन-कौन उससे मिलने आता था और किन लोगों से उसका नियमित संपर्क था।

Delhi Blast Probe: दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी मॉड्यूल में शामिल लेडी आतंकी डॉ शाहीन सईद को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) वीरवार की रात को फरीदाबाद लेकर पहुंची। जहां उसे अल-फलाह यूनिवर्सिटी ले जाया गया। एजेंसी ने यहां पर उसकी निशानदेही कराई। इससे पहले NIA डॉ. मुजम्मिल शकील को निशानदेही के लेकर आई थी।

DELHI (5)

दिल्ली ब्लास्ट में NIA की जांच आगे बढ़ी (ANI)

रूम नंबर 22 में रहती थी शाहीन

NIA की टीम सबसे पहले डॉक्टर शाहीन सईद को धौज गांव स्थित अल-फला मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची। टीम ने उसे उसी हॉस्टल बिल्डिंग में ले जाकर कमरे नंबर 22 में प्रवेश कराया, जहां वह रहती थी। शाहीन से जांच एजेंसी ने सभी प्रकार की जानकारी ली, जैसे कि वह वहां दिनभर क्या करती थी, कौन-कौन उससे मिलने आता था और किन लोगों से उसका नियमित संपर्क था। टीम ने कमरे के हर हिस्से की जांच की और उसके रूटीन से जुड़े कई सवाल पूछे।

End of Feed