Delhi Weather: दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही

Delhi Air Quality: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हवा जहरीली हो गई है। जानकारी के मुताबिक वायु गुणवत्ता ‘गंभीर' श्रेणी में बनी रही। दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार चिंता का विषय बनी हुई है, जो सर्दियों के दौरान हवा की गति कम होने के कारण और भी अधिक गंभीर हो जाती है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 429 दर्ज किया गया जो ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में आता है। इसमें पीएम 2.5 की अधिक मात्रा रही, जो सूक्ष्म कण पदार्थ है और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। दिल्ली के 36 निगरानी केंद्रों में से 14 ने वायु गुणवत्ता का स्तर ‘अति गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया, जिसमें एक्यूआई 450 से अधिक था।

Delhi weather today

फिलहाल कैसे हैं दिल्ली का मौसम?

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

शेष केंद्रों पर एक्यूआई का स्तर 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था। दिन की शुरुआत ठंडी और धुंध भरी सुबह के साथ हुई और इसके साथ ही पूरे दिन आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत से 71 प्रतिशत के बीच रहा।

End of Feed