Dehradun-Lucknow Vande Bharat: पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड के लिए भारतीय रेलवे एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू कर सकता है। यह फैसला शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच बैठक में लिया गया, जिसके दौरान यह मांग रखी गई। देहरादून-लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से खासकर राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ अत्याधुनिक ट्रेनों की शुरूआत आरामदायक यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत जैसी होगी। यह ट्रेन स्वदेशी रूप से बनाई गई है और कवच टैक्नोलॉजी समेत उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से भरपुर है।
देहरादून-लखनऊ के बीच चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस
इस रूट पर चलेगी उत्तराखंड की नई वंदे भारत एक्सप्रेस
लखनऊ और देहरादून के बीच नीले और सफेद रंग की नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की संभावना है। 25 मई 2023 को देहरादून-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत के बाद यह राज्य के लिए दूसरी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन होगी।
लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस की दूरी और यात्रा टाइम
देहरादून-लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 545 किमी की दूरी 9 घंटे से भी कम समय में तय करेगी। यह देहरादून-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस के बाद इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी। दोनों ट्रेनें क्रमशः 10:15 घंटे और 10:40 घंटे में समान दूरी तय करती हैं।
लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस में कितने कोच?
देहरादून-लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोचों वाली होगी। इसमें दो तरह की बैठने की व्यवस्था होगी यानी एसी चेयर कार और एसी एक्जीक्यूटिव चेयर कार। ट्रेन के सप्ताह में 6 दिन चलने की उम्मीद है।
लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस क्यों जरूरी?
लखनऊ-देहरादून-लखनऊ वंदे भारत के शुभारंभ से राज्यों की राजधानियों के बीच रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रा के दौरान आराम मिलेगा। ऑनबोर्ड सुविधाएं एक सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
