रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार, अक्टूबर 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

राजेश कुमार सिंह ने 1 नवंबर 2024 को गिरिधर अरमाने की जगह रक्षा सचिव का पद संभाला था। अरमाने आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी थे और 31 अक्टूबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे।

केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने शनिवार यानी 24 अक्टूबर को एक साल के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी दी। उनका मौजूदा कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त होने वाला था। नए आदेश के अनुसार, अब वह 31 अक्टूबर 2027 तक या अगले आदेश जारी होने तक पद पर बने रहेंगे। इस फैसले के बाद रक्षा मंत्रालय में उनकी जिम्मेदारी एक साल और बढ़ गई है।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह। (फोटो- ANI)

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वह 31 अक्टूबर 2027 तक या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। यानी यदि इससे पहले कोई नया निर्देश जारी होता है, तो उसके मुताबिक आगे की व्यवस्था तय होगी। उन्होंने 1 नवंबर 2024 को गिरिधर अरमाने की जगह रक्षा सचिव का पद संभाला था। अरमाने आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी थे और 31 अक्टूबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे।

End of Feed