Adani के मुद्दे पर संसद में चल रहा गतिरोध खत्म होता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) और चंद्रशेखर राव की पार्टी TRS के अलावा 15 विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहस में शामिल होने का फैसला किया है। वही आप और बीआरएस अभिभाषण का बहिष्कार जारी रहेगा। कांग्रेस (Congress) की तरफ से राहुल गांधी बहस में शामिल होंगे। आप और बीआरएस ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में भाग लेने का फैसला करने वाले अन्य विपक्षी दलों की एकता को तोड़ने का फैसला किया है। बीआरएस और आप अडानी समूह पर एक अलग चर्चा की मांग करते हुए अपना विरोध जारी रखेंगे और इसे मोशन ऑफ थैंक्स बहस के साथ जोड़ने के खिलाफ हैं।
अडानी मुद्दे पर विपक्ष बंटा, संसद में गतिरोध टूटा
