राम भक्तों के लिए खुशखबरी! देहरादून से महज 1999 रूपये में अयोध्या की सीधी फ्लाइट, 6 मार्च से मिलेगी छूट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 5, 2024, 10:42 PM IST

Dehradun to Ayodhya Air Fare: देवभूमि उत्तराखंड से राम नगरी अयोध्या धाम के लिए 6 मार्च से हवाई सेवा शुरू हो रही है, खास बात ये है कि फ्लाइट टिकट में अभी बंपर छूट दी जा रही है जिसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्री राम मंदिर दर्शन करने वालों को सरकार का बड़ा तोहफा
  • 7006 रुपये के टिकट में 20 मार्च तक दी जा रही यह विशेष छूट
  • सीएम धामी 6 मार्च को अयोध्या, पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर की उड़ान का करेंगे शुभारंभ

Dehradun to Ayodhya Air Fare: उत्तराखंड से अयोध्या धाम के दर्शन हवाई सेवा से (Air Fare) सिर्फ 1999 रुपये में हो सकेंगे बताया जा रहा है कि 7006 रुपये की फ्लाइट टिकट पर यह छूट 20 मार्च तक वैध रहेगी जबकि नियमित उड़ानों पर पूरा किराया लिया जाएगा, सभी उड़ानों का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार यानी 6 मार्च को जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर करेंगे।

dehradun to ayodhya air fare

देहरादून से महज 1999 रूपये में अयोध्या की सीधी फ्लाइट

उत्तराखंड के देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट से राज्य सरकार एयर कनेक्टविटी योजना के तहत 6 मार्च से 3 बड़े शहरों अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिए नियमित फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है। उद्घाटन उड़ान के बाद आगामी 23 मार्च से नियमित उड़ानें हफ्ते के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी।

End of Feed