LIVECyclone Fengal Tracker IMD Updates, साइक्लोन फेंगल लाइव Alert, Status, Affected Areas, Landfall, IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Alert Today Hindi News Updates: चक्रवात फेंगल शनिवार रात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराया। इस दौरान चक्रवात की रफ्तार करीब 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड रही। इस तूफान के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश तीन दिसंबर तक जारी रह सकती है। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण तिरुमाला घाट रोड पर भूस्खलन हुआ है, जिससे वाहनों की आवाजाही बुरी तरह बाधित हुई है। सड़क के 12वें मोड़ पर गिरे पेड़ों और पत्थरों के कारण यातायात जाम हो गया, जिसके कारण तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कर्मचारियों को मलबा हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी।
Cyclone Fengal Tracker: भारी बारिश के कारण तिरुमाला घाट रोड पर भूस्खलन, ट्रैफिक जाम; जानें लेटेस्ट अपडेट
Cyclone Fengal Tracker IMD Updates, साइक्लोन फेंगल लाइव Alert, Status, Affected Areas, Landfall, IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Alert Today Hindi News Updates: चक्रवात फेंगल शनिवार रात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराया। इस दौरान चक्रवात की रफ्तार करीब 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड रही। इस तूफान के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश तीन दिसंबर तक जारी रह सकती है। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण तिरुमाला घाट रोड पर भूस्खलन हुआ है, जिससे वाहनों की आवाजाही बुरी तरह बाधित हुई है। सड़क के 12वें मोड़ पर गिरे पेड़ों और पत्थरों के कारण यातायात जाम हो गया, जिसके कारण तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कर्मचारियों को मलबा हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी।
टीटीडी ने श्रीवारी पडालू और पापनासम पैदल मार्ग बंद कर दिए हैं। अधिकारी वाहन से तिरुमाला जाने वाले लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। आगे पढ़ें चक्रवाती तूफान फेंगल से जुड़े सभी अपडेट्स...
- तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, कई इलाकों में अलर्ट जारी।
- चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ ने पुडुचेरी के निकट दस्तक दे दी है।
- चेन्नई हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन रुका, कंपनियों ने रद्द की उड़ानें।
- लैंडफॉल के समय हवा की गति लगभग 90 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
- पुडुचेरी में स्कूल-कॉलेज किए गए बंद, समुद्र तटों से दूर रहने की चेतावनी।
- तटवर्ती इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है
- फेंगल की वजह से तटवर्ती इलाकों के मौसम में बदलाव हो गया है।
DEC 01, 2024 18:17 IST
दो दिसंबर को भारी बारिश की आशंका
भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अधिकारियों के निर्देशानुसार सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। एसडीएमए ने कहा कि नदी के किनारे और बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आधिकारिक निर्देशों के अनुसार स्थान खाली कर देना चाहिए। प्राधिकरण ने यातायात को नियंत्रित करने और लोगों की गैर-जरूरी आवाजाही को प्रतिबंधित करने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी दी कि प्रमुख सड़कों पर जलभराव और खराब दृश्यता के कारण यातायात जाम हो सकता है।
DEC 01, 2024 18:17 IST
केरल के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को राज्य के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और दो दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की। आईएमडी द्वारा दी गयी नवीनतम जानकारी के अनुसार, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर के उत्तरी जिलों में सोमवार को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों को "ऑरेंज अलर्ट" के तहत रखा है जबकि पत्तनमथिट्टा, अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
DEC 01, 2024 18:15 IST
DEC 01, 2024 16:02 IST
'चक्रवात गुजर चुका है, अब नुकसान की भरपाई पर है ध्यान'
चेन्नई: चक्रवात फेंगल पर तमिलनाडु के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन राजेश लखानी ने कहा, "चक्रवात गुजर चुका है और अब हमारा ध्यान नुकसान की भरपाई पर केंद्रित है... अब तक भारी बारिश हुई है। कुछ इलाकों में 56 सेंटीमीटर बारिश हुई है... चक्रवात कुछ समय के लिए रुका हुआ था इसलिए बारिश बहुत ज़्यादा थी। बहुत सारे पेड़ गिर गए हैं और पानी जमा हो गया है। लोगों को पहले ही निकाला जा चुका है। अकेले विलुप्पुरम में 49 राहत शिविर हैं। बहुत सारे खंभे गिर गए हैं इसलिए सड़क यातायात के साथ-साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है जिसे अब बहाल किया जा रहा है..."
DEC 01, 2024 16:02 IST
DEC 01, 2024 15:22 IST
भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त
परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं और पांडिचेरी हेरिटेज राउंड टेबल 167 जैसे स्वयंसेवी संगठनों ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराने के लिए सरकार के प्रयासों में सहयोग दिया है। अधिकारियों ने बताया कि कई प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों को निकाला गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल, सेना और विशेष बचाव दलों के समन्वित प्रयासों से अभियान कुशलतापूर्वक संचालित किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि जीवा नगर और अन्य संवेदनशील इलाकों में लोगों को निकालने और आवश्यक राहत प्रदान करने के प्रयास जारी हैं।
DEC 01, 2024 15:21 IST
फेंगल चक्रवात से पुडुचेरी में बढ़ी परेशानियां
पुडुचेरी में चक्रवात ‘फेंगल’ के चलते हुई भारी बारिश के कारण रविवार को जनजीवन प्रभावित हुआ। फेंगल 30 नवंबर को यहां तट से गुजरा था। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पुडुचेरी में आज सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटों में 46 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। चक्रवात फेंगल के कारण भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से बुलीवर्ड सीमा के बाहरी इलाकों में सभी रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। शनिवार रात 11 बजे से अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप होने की खबर मिली है। कई आवासीय कॉलोनियों में पानी भर गया और निवासी कई घंटों तक घरों से बाहर नहीं निकल पाए। लोगों ने बताया कि सड़कों पर खड़े दोपहिया वाहन और कार बारिश के पानी में आंशिक रूप से डूब गईं और कई मकानों में पानी घुस गया। बुजुर्ग लोगों का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में प्रकृति का ऐसा कहर तीन दशक पहले भी देखने को मिला था। बारिश के चलते मुख्य मार्ग और सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खेतों में फसलें भारी बारिश की मार झेल रही हैं।
DEC 01, 2024 15:04 IST
भारी बारिश से तिरुमाला में लैंडस्लाइड
पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण तिरुमाला घाट रोड पर भूस्खलन हुआ है, जिससे वाहनों की आवाजाही बुरी तरह बाधित हुई है। सड़क के 12वें मोड़ पर गिरे पेड़ों और पत्थरों के कारण यातायात जाम हो गया, जिसके कारण तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कर्मचारियों को मलबा हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी।
टीटीडी ने श्रीवारी पडालू और पापनासम पैदल मार्ग बंद कर दिए हैं। अधिकारी वाहन से तिरुमाला जाने वाले लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।
टीटीडी ने श्रीवारी पडालू और पापनासम पैदल मार्ग बंद कर दिए हैं। अधिकारी वाहन से तिरुमाला जाने वाले लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।
DEC 01, 2024 13:25 IST
विल्लुपुरम से 1,400 लोगों को निकाला गया
तमिलनाडु के तटीय इलाकों में शनिवार को चक्रवात फेंगल के आने से विल्लुपुरम जिले के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की। विल्लुपुरम के जिला कलेक्टर सी पलानी का कहना है कि मरक्कनम और कोट्टाकुप्पम में भारी बारिश हुई, जिससे 45 से 50cm बारिश दर्ज की गई। आगे उन्होंने कहा कि प्रभावित निवासियों को आश्रय स्थलों पर ले जाने के लिए जरूरी कदम उठाए गए। करीब 1,400 लोगों को दूसरी जगह पहुंचाया गया।
DEC 01, 2024 12:28 IST
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने निरीक्षण किया
चक्रवात फेंगल से प्रभावित क्षेत्रों का पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी निरीक्षण किया है। इसे लेकर उनका कहना है कि शनिवार को चक्रवात फेंगल के आने के बाद बचाव दल बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए "अथक" काम कर रहे हैं। कई वर्षों के बाद, पुडुचेरी में 50cm बारिश हुई है, जिसके बाद भयंकर बाढ़ आई है। बचाव दल बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
DEC 01, 2024 11:28 IST
सेना ने 100 से अधिक लोगों को बचाया
पुडुचेरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने कृष्णानगर क्षेत्र में फंसे 100 से अधिक लोगों को बचाया है। बता दें कि चक्रवात फेंगल को देखते हुए जिला कलेक्टर के अनुरोध पर रात करीब 1 बजे एक अधिकारी, छह जूनियर कमीशन अधिकारी और 62 सैनिकों सहित एक मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) टीम को चेन्नई से बुलाया गया।
DEC 01, 2024 10:42 IST
तमिलनाडु में 50 सेंटीमीटर बारिश दर्ज
तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के मैलम में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े पांच बजे तक 50 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पुडुचेरी में 46 सेंटीमीटर बारिश हुई। पुडुचेरी में हुई यह सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले 31 अक्टूबर 2004 को केंद्र शासित प्रदेश में 21 सेमी बारिश हुई थी।
DEC 01, 2024 09:59 IST
पुडुचेरी में 46 सेंटीमीटर बारिश दर्ज
आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालचंद्रन ने रविवार सुबह साढ़े सात बजे ताजा जानकारी देते हुए बताया कि पुडुचेरी में 46 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि चक्रवात ‘फेंगल’ ने शनिवार शाम साढ़े पांच बजे पुडुचेरी के पास पहुंचना शुरू किया था और ‘‘रात साढ़े 10 बजे से रात साढ़े 11 बजे के बीच’’ यह प्रक्रिया पूरी हुई। यह अब पुडुचेरी के करीब है।
DEC 01, 2024 09:10 IST
अगले तीन घंटे में कमजोर पड़ सकता है फेंगल चक्रवात
पुडुचेरी के निकट शनिवार को पहुंचा चक्रवात ‘फेंगल’ केंद्र शासित प्रदेश के पास स्थिर बना हुआ है और अगले तीन घंटे में इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई हवाई अड्डे पर निलंबित हवाई सेवाएं शनिवार आधी रात के बाद फिर से शुरू हो गईं लेकिन कई उड़ानें रद्द कर दी गईं या उनमें देर हुई।
DEC 01, 2024 08:32 IST
DEC 01, 2024 07:58 IST
आज रात एक बजे तक चेन्नई एयरपोर्ट पर परिचालन बंद
चक्रवात फेंगल की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट पर रात 1 बजे से परिचालन फिर से शुरू होगा। इससे पहले यह घोषणा की गई थी कि परिचालन सुबह 4 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन चेन्नई के मौजूदा मौसम पूर्वानुमान के आधार पर इसे संशोधित किया गया है और परिचालन 1 दिसंबर की रात एक बजे से फिर से शुरू होगा।
NOV 30, 2024 23:29 IST
चेन्नई हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन रुका, उड़ानें रद्द
तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान 'फेंगल' के परिणामस्वरूप तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के कारण शनिवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन रोक दिया गया। हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द हो गईं और सैकड़ों यात्री प्रभावित हुए। भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चक्रवाती तूफान 'फेंगल' और पूर्वानुमानित तेज हवाओं के मद्देनजर विमानन कंपनियों द्वारा व्यक्त की गईं सुरक्षा चिंताओं के बाद चेन्नई हवाई अड्डे का संचालन 30.11.2024 (आज) को 12:30 बजे से 19:00 बजे तक निलंबित रहेगा। हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी उड़ानों के बारे में अपनी संबंधित एयरलाइन से जानकारी लें।’’ इंडिगो ने शाम 6.06 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चेन्नई में मौसम में सुधार नहीं हुआ है और शहर से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। इंडिगो ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘हम आपको जानकारी उपलब्ध कराने के लिए लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं।’’ इससे पहले दिन में एयरलाइन ने कहा था कि शहर से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो 38 घरेलू और 11 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए प्रतिदिन 120 से अधिक सीधी उड़ानें संचालित करती है।
NOV 30, 2024 23:29 IST
आंध्र प्रदेश के दक्षिणी भागों में भारी बारिश की आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दक्षिणी तटीय और रायलसीमा क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है, जबकि आंध्र प्रदेश के एसपीएसआर-नेल्लोर, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के अनुसार, चक्रवात फेंगल के कारण दक्षिण तटीय इलाके में एक दो स्थानों पर और रायलसीमा में गरज एवं चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। रविवार को प्रकाशम, एसपीएसआर-नेल्लोर, वाईएसआर कडप्पा, अन्नामय्या, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस बीच, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों, जिला कलेक्टरों और संबंधित विभागों के साथ बारिश की स्थिति की समीक्षा की। नायडू ने अधिकारियों को वास्तविक समय में स्थिति का आकलन करने और उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रियल टाइम गवर्नेंस (आरटीजी) के माध्यम से निरंतर निगरानी कर लोगों को सतर्क किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश की आशंका वाले जिलों के कलेक्टरों से कहा कि वे जान-माल की क्षति रोकने के लिए एहतियाती उपायों के तहत आपदा टीम को तैयार रखें।
NOV 30, 2024 23:28 IST
चक्रवाती तूफान ‘फेंगल' ने दस्तक दी: आईएमडी
चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ ने पुडुचेरी के निकट दस्तक दे दी है और इसे तट को पूरी तरह पार करने में लगभग चार घंटे का समय लग सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालचंद्रन ने आंकड़ों और अवलोकन का हवाला देते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया 30 नवंबर को शाम करीब 5.30 बजे शुरू हुई। चक्रवात ने किस जगह दस्तक दी है, इस बारे में उन्होंने बताया कि यह ‘पुडुचेरी क्षेत्र’ के करीब है और पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने में लगभग चार घंटे लग सकते हैं। शाम 7.35 बजे अद्यतन सूचना में आईएमडी ने कहा, ‘‘नवीनतम अवलोकन से संकेत मिलता है कि चक्रवात कुछ हद तक तट को पार कर चुका है। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की संभावना है।’’ आईएमडी ने कहा कि अगले तीन से चार घंटों के दौरान 70-80 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ यह चक्रवाती तूफान 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान तट से लगभग 40 किलोमीटर दूर, महाबलीपुरम (तमिलनाडु) से 50 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 60 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व और चेन्नई से 90 किलोमीटर दक्षिण में है।
NOV 30, 2024 19:59 IST
शुरू हो गया चक्रवात फेंगल का लैंडफॉल
आईएमडी ने बताया कि चक्रवात फेंगल का लैंडफॉल शुरू हो गया है। लैंडफॉल पूरा होने में 3-4 घंटे लगेंगे। लैंडफॉल के समय हवा की गति लगभग 80-90 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। पुडुचेरी के पास महाबलीपुरम और कराईकला के बीच लैंडफॉल हो रहा है।
