Cyclone Dana: आज ओडिशा पहुंचेगा चक्रवाती तूफान 'दाना', समुद्र में उठेगी ऊंची लहरें; NDRF की 288 टीमें तैनात

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान दाना के मद्देनजर मौसम विभाग ने बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों में 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जानकारी के अनुसार, पुरी में तूफान के राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच सतह से टकराने की संभावना है।

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान दाना के मद्देनजर मौसम विभाग ने बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों में 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस तूफान का असर ओडिशा से लेकर बंगाल-बिहार और झारखंड तक दिख सकता है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की 288 टीमें तैनात की गई हैं। जानकारी के अनुसार, तूफान की गंभीरता को देखते हुए 14 जिलों से 10 लाख लोगों को सुरक्षित शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है। इस तूफान का असर ओडिशा से लेकर बंगाल, बिहार और झारखंड तक दिख सकता है। पुरी में तूफान के राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच सतह से टकराने की संभावना है। आइएमडी (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात का रूप धारण कर 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। अभी यह पारादीप से 560 और सागरद्वीप से 630 किलोमीटर दूरी पर है।

Cyclone Dana

आज ओडिशा पहुंचेगा चक्रवाती तूफान दाना

300 ट्रेनें रद्द

इस बीच गुरुवार 24 अक्टूबर की रात या शुक्रवार 25 अक्टूबर की सुबह यह पुरी समुद्रतट और बंगाल के सागरद्वीप तट से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। NDRF के सेकंड इन कमान टूआइसी व‌र्द्धमान मिश्रा के अनुसार, एनडीआरएफ टीमों को तटवर्ती जिले में तैनात किया गया है। ओडिशा के सात जिलों में तूफान और भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण-पूर्व रेलवे ने अगले तीन दिनों के लिए लगभग 300 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

End of Feed